फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   स्पेशल जज ने विवेचक को किया तलब

स्पेशल जज ने विवेचक को किया तलब

Fri, 13 Apr 2018 11:27 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल जज ने विवेचक को किया  तलब
मैनपुरी। बिजली चोरी के मामले में लापरवाही बरतना विवेचक को महंगा पड़ा है। स्पेशल जज ने उसे अदालत में तलब करके बयान दर्ज किए हैं। बयानों की सत्यता जानने के लिए बिजली विभाग के बाबू के बयान भी दर्ज किए गए हैं। थाना कोतवाली के नगला भाऊपुर परौंख निवासी मलखान सिंह के खिलाफ बिजली विभाग के जेई सत्यप्रकाश ने 28 अगस्त 2016 को बिजली चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी।
विज्ञापन


इसके बाद मलखान सिंह ने बिजली विभाग में शमन शुल्क तथा राजस्व 20 सितंबर 2016 को जमा कर दिया। बिजली विभाग के बाबू ने 22 सितंबर को शमन शुल्क जमा करने के संबंध में विवेचक मनीष चिकारा को पत्र भी भेज दिया। विवेचक ने बिजली विभाग के पत्र का संज्ञान लिए बिना 27 नवंबर 2016 को अदालत में चार्जशीट भेज दी। मामले की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट तैयब अहमद की कोर्ट में हुई। बिजली विभाग के वकील देवेंद्र सिंह कटारिया ने विवेचक पर विवेचना के दौरान लापरवाही बरतने की बात अदालत में बताई।
विज्ञापन



विवेचना में लापरवाही की बात सामने आने पर स्पेशल जज ने मामले के विवेचक मनीष चिकारा तथा बिजली विभाग के बाबू संजय को अदालत में उनका पक्ष जानने के लिए तलब किया। शुक्रवार को स्पेशल जज की मौजूदगी में अदालत में विवेचक तथा बाबू के बयान दर्ज किए गए हैं। बिजली चोरी के आरोप में पुलिस द्वारा चार्जशीट लगाने के बाद मलखान को अदालत से नोटिस भेजा गया। उसको अदालत में हाजिर होकर जमानत करानी पड़ी। जमानत पाने के लिए उसने विवेचक की लापरवाही को आधार बनाया। उसकी अदालत से जमानत मंजूर हो गई है। मामले की अगली सुनवाई करने के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed