फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   75 वर्षीय विधवा मां को घर वापस ले गया बेटा

75 वर्षीय विधवा मां को घर वापस ले गया बेटा

Sun, 01 Apr 2018 08:14 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
75 वर्षीय विधवा मां को घर वापस ले गया बेटा
बेटा सुधांशु मां को घर वापस ले गया - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। महिला आश्रय सदनों में रह रहीं विधवा माताओं को उनके घर-परिवार में वापस भेजने की मुहिम लगातार आगे बढ़ रही है। वर्षों से अपने परिवार से दूर रहीं जो विधवाएं जीवन का अंतिम समय अपनों के बीच बिताना चाह रही हैं। उनकी आस पूरी करने के लिए आश्रय सदन का प्रंबंधतंत्र भी पूरी मदद कर रहा है। इसी कड़ी रविवार को पश्चिमी बंगाल की एक महिला को उनके बेटे के साथ घर भेजा गया। महिला 15 सालों से वृंदावन में रह रही थी।
विज्ञापन


नगर के पागल बाबा मीरा सहभागिनी आश्रय सदन में रह रहीं 75 वर्षीय विधवा मालती सरकार पत्नी स्व. मंगल सरकार को रविवार दोपहर 12:30 बजे उनका बेटा सुधांशु अपने साथ घर वापस ले गया। सुधांशु ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद से उनकी मां मालती भगवत भजन करने के उद्देश्य से वृंदावन वास कर रही थीं। 75 वर्ष की वृद्धावस्था के चलते अब वह अपने को सदन में असहज महसूस करनी लगी थीं। मां अपना अंतिम समय अपनों के बीच बिताना चाह रही हैं। वहीं हम सभी परिवार के लोग भी मां के साथ रहना चाह रहे हैं। इस अवसर पर सदन प्रभारी संतोष मिश्रा, अधीक्षक प्रेम द्विवेदी, रेनू मिश्रा, मारकण्डेय मिश्रा, अनिल सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed