फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शादी न करने पर छात्रा को दी तेजाब डालने की धमकी

शादी न करने पर छात्रा को दी तेजाब डालने की धमकी

Tue, 27 Mar 2018 11:21 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
शादी न करने पर छात्रा को दी  तेजाब डालने की धमकी
acid attack - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। पटियाली के भरगैन कस्बे में स्कूल जाते समय छात्रा को शादी न करने पर आरोपी तेजाब डालने की धमकी दी। युवक ने छात्रा से अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विगत 23 मार्च को कस्बा निवासी अपने स्कूल जा रही थी। तभी कस्बे के युवक साहनूर ने छात्रा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। वह काफी समय से छात्रा के पीछे पड़ा था। छात्रा के इंकार करने पर आरोपी ने छात्रा को तेजाब डालकर जला देने की धमकी दी। इसके साथ ही उसने छात्रा को मारपीट कर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देता हुआ भाग गया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिवारजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पास के लोगों से मामले की जानकारी ली। हालांकि पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed