{"_id":"5aaeaac54f1c1bb0758b60b2","slug":"61521396421-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ सामाजिक संगठनों ने निकाला मौन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ सामाजिक संगठनों ने निकाला मौन जुलूस
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ नगर के सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर मौन जुलूस निकाला। भ्रष्ट अफसरों के नहीं हटाने पर आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया।
समाजसेवी संगठन चाणक्य फाउंडेशन, लोक नागरिक कल्याण समिति, सवर्ण संगठन सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता गांधीपार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के पास एकत्रित हुए। उनके हाथों में अफसरों के खिलाफ एवं निगम के खिलाफ नारों से अंकित तख्तियां थीं। मौन जुलूस गांधीपार्क से शुरू होकर विवेकानंद चौराहा, छिंगामल का बाग, सिनेमा चौराहा,गंज तिराहा, सदर बाजार होते हुए घंटाघर पर संपन्न हुआ।
जुलूस के समापन पर चाणक्य फाउंडेशन के डा.अखिलेश शर्मा ने कहा कि जब तक भ्रष्ट अधिकारी जिले से नहीं हटेंगे तब तक हमारा संगठन आंदोलन करता रहेगा। आरोप है कि पुलिस अधिकारी जुआ, सट्टा, सूदखोरों को संरक्षण दे रहे हैं। इनके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। लोक नागरिक कल्याण समिति के सतेंद्र जैन सौली ने कहा कि मेरे ऊपर जानलेवा हमला करने वाले अधिकारी अपनी सीटों पर जमे हैं ओर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
बब्बू पंडित, प्रवीन गुप्ता,कन्हैया गुप्ता,विकास तोमर,उमेश शर्मा, अनुराग पंडित, सुनील पांडेय, अनूप उपाध्याय, शशि जैन, सपना शर्मा, जीनत खान, सुफियान राशिद, शाहिद, सूरजपाल बघेल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।