{"_id":"5a941a154f1c1bea028b4b22","slug":"61519655445-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में संजीव गिरोह चुरा रहा था महिलाओं के पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में संजीव गिरोह चुरा रहा था महिलाओं के पर्स
Updated Mon, 26 Feb 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
मथुरा। चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान, मोबाइल व पर्स कुरुक्षेत्र का संजीव गिरोह चुरा रहा था। गिरोह के निशाने पर एसी व रिजर्व कोच में चलने वाली महिलाएं रहती थीं। वह आउटर पर महिलाओं के पर्स छीनकर ट्रेन से कूदकर भाग जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी द्वारा पकड़ा गया शातिर चोर संजीव निवासी गांव पीपली कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह पूर्व में दिल्ली के शातिर सरगना तेजा के 40 लोगों के साथ काम करता था। तेजा से अनबन होने पर संजीव ने आठ लोगों का अपना गिरोह बना लिया। बताया कि उसके निशाने पर महिला यात्री होती हैं। खासकर एसी कोच में आउटर आने पर वह चलती ट्रेन से महिलाओं के पर्स छीनकर कूद जाते हैं। जीआरपी ने संजीव, साथी विकास निवासी बड़ौत बागपत और सिकंदर निवासी धौलीप्याऊ के कब्जे से दो लैपटॉप, 24 मोबाइल, जेवरात, चाकू व 20 हजार नकदी बरामद की है।
जीआरपी के अनुसार पकड़ा गया शातिर चोर संजीव यात्रियों के चुराए मोबाइल के पार्टस मोबाइल रिपेयर की दुकानों पर बेचता है। इसमें मोबाइल की स्क्रीन, चार्जर प्वाइंट, मदर बोर्ड, बैटरी सहित अन्य पार्टस अलग अलग बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन