फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   वेटरनेरी विश्वविद्यालय को मिल सकती है बड़ी सौगात

वेटरनेरी विश्वविद्यालय को मिल सकती है बड़ी सौगात

Sat, 10 Feb 2018 07:52 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
वेटरनेरी विश्वविद्यालय को मिल सकती है बड़ी सौगात
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय मथुरा को रविवार को बड़ी सौगात मिल सकती है। विश्वविद्यालय को 17 साल से इसका इंतजार है। सौगात के इस पल के लिए आठ माह से मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


17 साल पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश के इस इकलौते वेटरनेरी विवि की घोषणा की थी। इन 17 सालों में विवि में चार नए कालेजों के लिए भवन तो बने, लेकिन इन्हें अब तक शुरू नहीं किया जा सका। अब मुख्यमंत्री के आगमन पर उम्मीद जताई जा रही है कि इन कालेजों की सौगात विवि को मिल सकती है। इसीलिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम को भी तय कराने के लिए आठ माह से इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन


अकेले कुलपति खींच रहे विवि की नैया
प्रदेश के इकलौते वेटरनेरी विवि की नैया 17 सालों से अकेले कुलपति ही खींच रहे हैं। राज्य सरकार ने स्थापना के बाद न तो रजिस्ट्रार की तैनाती यहां की है और न कर्मचारियों की नियुक्तियां की हैं। इस विवि के अधीन कालेजों की संख्या भी अन्य राज्यों की भांति यहां राज्य सरकार ने नहीं बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed