{"_id":"5a3bf4d44f1c1bca678c2d8b","slug":"61513878740-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में ट्रक से टकराई बाइक, शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में ट्रक से टकराई बाइक, शिक्षक की मौत
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
हादसे में भिड़े 5 वाहन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/नारखी/फरिहा। फिरोजाबाद-कोटला फरिहा मार्ग पर घना कोहरा परिषदीय स्कूल के शिक्षक के लिए काल बन गया। स्कूल पढ़ाने जा रहा बाइक सवार शिक्षक ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक तेज रफ्तार में होने की वजह से बाइक को काफी दूर तक घसीटता ले गया। शिक्षक की मौत के बाद आसपास लोगों ने जाम लगा दिया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सीओ टूंडला, एसडीएम सदर और क्षेत्रीय विधायक ने लोगों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
थाना फरिहा के गांव नगला कांस निवासी हरेंद्र सिंह (28)पुत्र गंगा सिंह प्राथमिक स्कूल नगला गंगे में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह फिरोजाबाद के द्वारिकापुरी निवासी शेर सिंह राजपूत के यहां किराए पर रहते थे। गुरुवार सुबह हरेंद्र बाइक से स्कूल जाने के लिए घर से निकले। घने कोहरे के बीच थाना नारखी के गांव नगला बंशी के करीब वह पहुंचे तभी तेज गति से आते ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद चालक ट्रक भगाने के चक्कर में बाइक को काफी दूर तक घसीटते ले गया। इसकी वजह से शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे की सूचना पर शिक्षक के गांव नगला कांस से ट्रैक्टर और बाइकों से काफी लोग पहुंच गए। लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
हादसा एवं जाम की सूचना मिलते ही सीओ टूंडला संजय वर्मा, एसडीएम सदर संगमलाल यादव, थानाध्यक्ष नारखी, फरिहा व खैरगढ़ के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के साथ शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।