फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यूपीएसआईडीसी के दस अधिकारी आए जांच के घेरे में

यूपीएसआईडीसी के दस अधिकारी आए जांच के घेरे में

Thu, 23 Nov 2017 08:36 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
यूपीएसआईडीसी के दस अधिकारी आए जांच के घेरे में
जांच - फोटो : डैमो
मथुरा। जयगुरुदेव आश्रम से जुडे़ औद्योगिक साइट ए के पांच पार्कों की जमीन को व्यावसायिक प्लाटों के रूप में परिवर्तित कर बिक्री करने के मामले यूपीएसआईडीसी के 10 अधिकारी जांच के घेरे में आ गए हैं। अदालत ने प्रमुख सचिव से पूछा है कि अब तक इन अफसरों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


करीब ढाई दशक पहले यूपीएसआईडीसी ने दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे किनारे औद्योगिक साइट ए विकसित की थी। जमीन अधिग्रहण के साथ यूपीएसआईडीसी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में पांच पार्कों के लिए भी जमीन चयनित की। बाद में इन पार्कों की जमीन को अफसरों ने व्यावसायिक प्लाट के रूप में परिवर्तित करते हुए बेच दिया। इन पार्कों की जमीन पर वर्तमान में बिजलीघर, सीईटीपी और स्कूल खडे़ कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसे अवैध करार देने के बाद हाईकोर्ट ने इस प्रक्रिया से जुडे़ अफसरों के खिलाफ हुई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रमुख सचिव से मांगी है। इससे यूपीएसआईडीसी के अफसरों की नींद उड़ गई है। करीब दस अधिकारी जांच के दायरे में आ रहे हैं। व्यावसायिक प्लाट में परिवर्तित करने के फैसले में मथुरा से लेकर लखनऊ तक के अफसर शामिल रहे हैं। अब इनमें से गाज कितने अफसरों पर गिरेगी यह 20 दिसंबर से पहले ही तय हो जाएगा। प्रमुख सचिव को इसकी जानकारी हाईकोर्ट को देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed