फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चुनावी सभा के लिए कल मथुरा आ रहे योगी

चुनावी सभा के लिए कल मथुरा आ रहे योगी

Fri, 17 Nov 2017 11:37 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
चुनावी सभा के लिए कल मथुरा आ रहे योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : डैमो
मथुरा। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी 19 नवंबर को मथुरा-वृंदावन नगर निगम के भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा करने आ रहे हैं। इसकी लिखित जानकारी भाजपा जिला संगठन ने जिला प्रशासन को दी है। वहीं, शासन से इसकी पुष्टि होने के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में 26 नवंबर को होने जा रहे मतदान से पहले 19 नवंबर को मुख्यमंत्री मथुरा में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। आचार संहिता के चलते मुख्यमंत्री के चुनावी प्रचार कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला संगठन ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट डा.बसंत कुमार अग्रवाल को दी। अवगत कराया कि मुख्यमंत्री
विज्ञापन

हैलीकॉप्टर से दोपहर 1:20 बजे सिविल लाइन स्थित हैलीपैड पर पहुंचेंगे।

इसकी पुष्टि शासन के स्तर से करने के बाद डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने पार्टी द्वारा चुनावी जनसभा के लिए तय स्थल जुबली पार्क का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक स्तर से सड़क मार्ग की तैयारियां शुरू कर दी र्गइं। इस दौरान निकाय चुनाव उप प्रभारी दयाशंकर सिंह, जिला प्रभारी रघुराज सिंह, जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर भाजपा की बैठक हुई। इसमें पार्षद प्रत्याशी, जिला पदाधिकारी और निकाय प्रभारियों ने जनसभा को लेकर रणनीति पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री नगेन्द्र सिकरवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed