{"_id":"5a0c74da4f1c1b6a678bbd15","slug":"61510765786-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्य दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्य दबोचे
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सिढ़पुरा पुलिस द्वारा बरामद की चोरी की बाइकें और गिरफ्तार किए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिढ़पुरा पुलिस ने वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। वहीं उनसे चोरी की छह बाइकें, दो तमंचा और चार कारतूस भी बरामद हुए। वाहन चोर इन बाइकों को आसपास के जिलों में बेचते थे।
मंगलवार देर शाम वाहन सिढ़पुरा-धमुरी रोड पर राधा स्वामी सत्संग व्यास के समीप वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मोहित सागर निवासी उदयी लगुटिया जैथरा एटा से बाइक के कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं सका। पूछताछ में बताया कि बाइक चोरी की है।
इस पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसकी निशान देही पर नगला धीमर के आगे गढ़ी के पास से उसके साथ गैंग में वाहन चोरी करने वाले दो अन्य आरोपी मोतीलाल निवासी नगला धीमर और मोहित ठाकुर निवासी नगला उदय जैथरा को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने उनके पास से पांच और बाइकों को बरामद किया। उनके कब्जे से एक-एक तमंचा और दो दो कारतूस भी बरामद किए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इन बाइकों को वो एटा में ले जाकर बेचा जाना था।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चोर चोरी कर बाइकों को आस-पास के जिले में बेचते हैं। आरोपियों के खिलाफ वाहन चोरी से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजेंद्र सिंह, आदित्य दीक्षित, शिवम तोमर, आरक्षी धर्मेंद्र सिंह आदि शमिल रहे।