फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोताखोर टीम नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने की नारेबाजी, प्रदर्शन

गोताखोर टीम नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने की नारेबाजी, प्रदर्शन

Mon, 06 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
गोताखोर टीम नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने की नारेबाजी, प्रदर्शन
protest
फिरोजाबाद/टूंडला। कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना में स्नान करने के दौरान डूबे किशोर का पता 36 घंटे बाद भी नहीं मिल सका है। दूसरे दिन भी दोपहर तक गोताखोर टीम के न पहुंचने एवं प्रशासनिक सहयोग न मिलने से नाराज परिजनों ने प्रदर्शन किया। सायं तीन बजे पहुंची पीएसी की गोताखोर टीम यमुना में किशोर की तलाश में कर रही है।
विज्ञापन


थाना व गांव नगला सिंघी निवासी मदन बाबू बघेल का 14 वर्षीय पुत्र नितिन बघेल शनिवार सुबह साढ़े छह बजे करीब अपने साथियों के साथ यमुना में स्नान करने पहुंचा था। महेश्वरनाथ मंदिर के निकट नहाने के दौरान नितिन यमुना में डूब गया। घटना के बाद मंदिर के पुजारी व एक ग्रामीण गोताखोर ने डूबे किशोर की तलाश की थी, किंतु वह नहीं मिला था। मौके पर पहुंचे सीओ डा धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन को अवगत कराते हुए पीएसी के गोताखोर की मांग की थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने अंते की मढैया निवासी कालीचरन व एक अन्य गोताखोर को बुलाकर शव की तलाश कराई लेकिन, यमुना डूबे किशोर का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह नितिन के परिजनों ने गोताखोर कालीचरन व उसके साथी के सहयोग से किशोर की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। प्रशासन द्वारा बुलवाए गोताखोर न पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने महेश्वरनाथ मंदिर पर शासन -प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। हंगामे के बाद रविवार सायं तीन बजे करीब बटेश्वर पीएसी से गोताखोरों की टीम पहुंची तब ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। ग्रामीणों का आरोप था है कि यमुना में डूबे किशोर की तलाश में प्रशासन का रवैया बेहद ढुलमुल रहा है। अगर प्रशासन चाहता तो इतना विलंब न होता। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर स्टीमर के माध्यम से डूबे किशोर की तलाश में जुटे थे। वहीं परिजनों को रोते हुए बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed