फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टिकट नहीं मिला तो बागी हो जाएंगे भाजपा के कई नेता

टिकट नहीं मिला तो बागी हो जाएंगे भाजपा के कई नेता

Thu, 02 Nov 2017 08:06 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
टिकट नहीं मिला तो बागी हो जाएंगे भाजपा के कई नेता
बीजेपी - फोटो : डेमो
मथुरा। इस बार टिकट वितरण को लेकर भाजपा बेहद दबाव में है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि अगर टिकट नहीं मिला तो भाजपा के कई नेता बागी हो जाएंगे। तमाम खामोश होकर घर बैठ जाएंगे। हालांकि मनाने के प्रयास रोज हो रहे हैं लेकिन बात बनती दिख नहीं रही। हर रोज हंगामा और नोकझोंक होने लगी है।
विज्ञापन


निकायों में टिकट वितरण को लेकर चल रही प्रक्रिया के तहत पिछले कई दिनों से डेरा जमाए बैठे जिला प्रभारी रघुराज सिंह को एक दिन पहले ही वृंदावन के कार्यकर्ताओं ने खरी-खरी सुनाई थी। हालांकि सह प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बाद में दोनों कार्यकर्ताओं की जमकर क्लास लगाई। गुरुवार को यह स्थिति और विकराल हो गई है। जिला मंत्री भूपेंद्र चौधरी और निवर्तमान सभासद के साथ कृष्णा नगर मंडल अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह खिलाफत में आ गए हैं।
विज्ञापन



दोनों ने अपनी आपत्ति जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह को जता दी है। इसमें अनारक्षित वार्डों को सामान्य वर्ग के लिए ही आरक्षित करने के निर्णय को बडे़ नेताओं की मनमानी कहा है। आरोप लगाया है कि इसके माध्यम से बाहरी लोगों को वार्ड में टिकट देने की कोशिश हो रही है। प्रदेश में ऐसा किसी जनपद में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मथुरा के संगठन पर दिल्ली से भी दबाव
मथुरा। भाजपा में पार्षद के टिकट के लिए एक केंद्रीय मंत्री की सिफारिश को लेकर खासी चर्चा है। कहा जा रहा है कि संबंधित केंद्रीय मंत्री द्वारा पहले पिता के लिए विधायक की टिकट के लिए पैरोकारी की जाती थी, अब उनके बेटे के लिए पार्षद की टिकट की सिफारिश की जा रही है। इसे लेकर पार्टी में खासी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed