{"_id":"59f227914f1c1b72548b9357","slug":"61509042065-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एआरवी खत्म, भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एआरवी खत्म, भटके मरीज
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जानवरों से फिलहाल बच कर रहें। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) खत्म हो गई है। एक सप्ताह तक एआरबी की सप्लाई आने की उम्मीद भी नहीं है। दर्जनों मरीज रोज लौट रहे हैं। गरीब मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं।
वैक्सीन महंगी होने से खरीद कर लगवाने में असमर्थ हैं। गुरुवार को कई मरीज सीएमएस से मिले।
एआरवी को लेकर लंबे समय से समस्या चली आ रही है। जबकि एआरबी की डिमांड करीब 100 से 125 डोज प्रतिदिन है। पूरे जिले से मरीज जिला अस्पताल में ही इंजेक्शन लगवाने आते हैं। पूर्व में एआरवी खत्म हुई तो शिकोहाबाद संयुक्त अस्पताल से 300 डोज जिला अस्पताल से उधार लीं।
फिर भी कंपनी ने जिला अस्पताल को आपूर्ति नहीं भेजी तो 50 डोज वैक्सीन सीएमओ दफ्तर से ली गई। अब पूरे स्वास्थ्य विभाग में वैक्सीन खत्म हो चुकी है। गुरुवार को वैक्सीन खत्म हो का मरीज विरोध जताते रहे। सीएमएस डा. आरके पांडेय ने मरीजों को बुलाकर समस्या बताई। इसके बाद मरीज माने। सीएमएस ने कहा आपूर्ति कंपनी से नहीं हो रही। कई बार हम शासन को अवगत करा चुके हैं।