फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बदमाशों ने व्यापारी की कार लूटी, चालक को चलती कार से फेंका

बदमाशों ने व्यापारी की कार लूटी, चालक को चलती कार से फेंका

Mon, 02 Oct 2017 08:26 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने व्यापारी की कार लूटी, चालक को चलती कार से फेंका
demo pic - फोटो : demo
मथुरा। तीन दिन पूर्व एक्सप्रेसवे पर 40 सवारियों से भरी बस लूट की वारदात में उलझी पुलिस को बदमाशों ने एक और चुनौती दे डाली। सोमवार को नोएडा से आगरा जा रही स्विफ्ट डिजायर कार में सवारी बनकर बैठे तीन बदमाशों ने सुरीर के पास कार चालक को चलती गाड़ी से फेंक दिया और कार को लूट कर भाग निकले। क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मचा हुआ है। आगरा निवासी व्यापारी रमेश चंद अग्रवाल ने अपने पुत्र और कार चालक श्याम सुंदर शर्मा को नोएडा भेजा था व्यापारी के पुत्र को छोड़कर जब चालक श्याम सुंदर शर्मा नोएडा से लौट रहा था तो परी चौक के पास तीन युवक आगरा के लिए उसकी गाड़ी में बैठ गए। युवक 200 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से देने को कहकर बैठे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही कार सुरीर में नगला हरी के पास पहुंची। युवकों ने उल्टी आने का बहाना बना कर गाड़ी सर्विस रोड पर उतरवा ली। इसके बाद युवकों ने चालक के साथ मारपीट कर गाड़ी अपने कब्जे में ले ली और चलती गाड़ी से चालक को बाहर फेंक दिया। बदमाशों ने चालक के मोबाइल की सिम निकाल कर उसे दे दी और जाते-जाते उसका मोबाइल भी ले गए। बदमाश स्विफ्ट डिजायर को नौहझील की ओर ले गए। चालक ने नजदीक के ही एक किसान के फोन से वारदात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सुरीर कोतवाली पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य शुक्ला ने बताया कि पुलिस बदमाशों को खोजने का प्रयास कर रही है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed