फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रावण ने लंका से निकाला, प्रभु श्रीराम ने विभीषण को अपनाया

रावण ने लंका से निकाला, प्रभु श्रीराम ने विभीषण को अपनाया

Sun, 01 Oct 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
रावण ने लंका से निकाला, प्रभु श्रीराम ने विभीषण को अपनाया
रामलीला।
मैनपुरी। श्री रामलीला कमेटी की ओर से चल रही रामलीला के दौरान रविवार को मंच पर श्रीराम की शरणागत विभीषण लीला का आयोजन किया गया। रामलीला का सजीव मंचन देखकर श्रद्धालु मोहित हो उठे।
विज्ञापन


रामलीला के दसवें दिन श्री बजरंग विजय आदर्श रामलीला मधुबनी बिहार की रामलीला कंपनी के कलाकारों ने मंचन किया। इस दौरान सीता के हरण के संबध में सुनकर विभीषण ने रावण के दरबार में पहुंचकर समझाया कि श्रीराम भगवान विष्णु और माता सीता लक्ष्मी के अवतार हैं। इनसे यु़द्ध करके पार नहीं पा सकते हो।
विज्ञापन


आप हम संभी लंकावासियों की इसी में भलाई है कि सीता माता को ससम्मान प्रभु राम को दे दिया जाए। विभीषण की इन बातों को सुनकर रावण को क्रोध आ गया और उसने विभीषण को लात मारकर लंका से निकाल दिया। विभीषण लंका से निकलकर राम के पास पहुंचे और आपबीती बताई तो प्रभु श्रीराम ने विभीषण को शरण में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला का शुभारंभ अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा उर्फ धम्मा ने देवस्वरूप राम, लक्ष्मण तथा सीता की आरती उतार कर किया गया। इस अवसर पर रामलीला कंपनी निर्देशक रामभरोस झा, भानुप्रकाश वर्मा, मनोज गुप्ता, प्रखर दुबे, संजू गुप्ता, डाक्टर रहूफ खां, सतीश बाबा,सत्यप्रकाश गुप्ता, राजू गुप्ता, कमलेश गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed