फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रामलीला महोत्सव का आज से शुभारंभ

रामलीला महोत्सव का आज से शुभारंभ

Wed, 13 Sep 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
रामलीला महोत्सव का आज से शुभारंभ
फिरोजाबाद। सुहागनगरी का रामलीला मेला महोत्सव आज से शुरू हो रहा है। डेढ़ सौ साल पुराने महोत्सव ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। बदलते वक्त के साथ रामलीला मंचन का स्वरूप बदलता रहा है।
विज्ञापन


पहले आसपास के गांवों से हजारों की भीड़ आती थी जो अब सिमटी जा रही है। बदलाव से साथ मेला महोत्सव से कुछ विकृतियां जुड़ने से विरोध शुरु हो गया है।

अतीत की बात है कि पूरे साल लोग रामलीला शुरु का इंतजार करते थे। शाम से ही ट्रैक्टर और बैलगाड़ी में भरकर ग्रामीण रामलीला मैदान में पूरे परिवार के साथ आते थे। प्रभु राम की लीला को देखने के लिए दरी और चादर बिछा कर स्थान घेरने की होड़ रहती थी।
विज्ञापन


कलाकार मैदान के बीचोबीच चारों ओर घूम कर किरदार निभाते तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते थे। रामलीला में सजे राम, लक्षण, सीता हनुमान को लोग आस्था से जोड़कर देखते थे। दर्शन होते ही जयकारें गूंजते थे। मगर अब मनोरंजन के पर्याप्त साधनों और व्यस्तता के कारण साल दर साल भीड़ में कम होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला महोत्सव का आयोजन 1870-1880 के बीच लाला बद्रीप्रसाद अग्रवाल के गोदाम में होता था। 1880 के बाद मंचन रामलीला मैदान में शुरू हुआ। रामलीला का मंचन स्टेज पर नहीं होता। बनारस की तरह कलाकार मैदान में घूम कर किरदार निभाते हैं।

रामलीला मैदान परिसर में लगी कन्हैयालाल गोयंका की प्रतिमा इस आयोजन में उनकी भूमिका की कहानी बयां कर रही है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने 1994 में अनावरण किया था।


रामलीला की ख्याति सुनकर 1961 और 1965 में डा. राम मनोहर लोहिया फिरोजाबाद आए थे। सुलोचना सती, ताड़का वध और राम वनवास का मंचन जब रामलीला स्थित तलैया में नौका डालकर होता तो रामायण काल जीवंत हो जाता था। 1984 तक रामलीला महोत्सव फिरोजाबाद जिले का ा मंचन करने आते थे तो लोगों में श्रद्धाभाव जाग उठते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed