{"_id":"59a057244f1c1b116f8b4778","slug":"61503680292-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब जाने वाली पांच ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब जाने वाली पांच ट्रेनें रद्द
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला(फिरोजाबाद)। यौन शोषण के आरोप में घिरे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट के द्वारा दोषी करार दिए जाने पर हरियाणा, पंजाब में शुरू हुई आगजनी को देखते हुए पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
यह ट्रेनें टूंडला-गाजियाबाद के बीच रद्द होकर पुन: वहीं से वापस लौटेंगी। पंजाब, हरियाणा जाने वाले यात्री डरे, सहमे हुए हैं उन्होंने अपनी यात्राएं रद्द कर दी हैं। पंजाब, हरियाणा की ओर से आने वाली ट्रेनों में यात्री की संख्या बहुत कम रही।
शुक्रवार सुबह तक हाबड़ा दिल्ली रेलखंड पर ट्रेनों को रद्द नहीं किया गया था। शुक्रवार को बाबा को दोषी करार दिए जाने के बाद पंजाब में दो स्टेशनों के फूंके जाने एवं ट्रेनों में आग लगाने की सूचना पर रेलवे को अलर्ट कर दिया गया। रेल प्रशासन ने घटनाओं को संज्ञान में रखते हुए पंजाब जाने वाली ट्रेनों को गाजियाबाद से पूर्व ही रद्द करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि रेलवे ने करीब 17 घंटे देरी से चल रही ऊंचाहार एक्सप्रेस को खुर्जा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रद्द कर दिया । इसके साथ ही टूंडला आ रहीं कालका मेल, मूरी एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस को टूंडला-अलीगढ़ के बीच रद्द किया जाएगा। वहीं तूफान आभा एक्सप्रेस को टूंडला या आगरा में रद्द किया जाएगा। रेल प्रशासन ने पंजाब, हरियाणा जाने वाली ट्रेनों को दिल्ली से पूर्व ही रद्द कर दिया है।
पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में हो रहे उपद्रव को देखते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले यात्री डरे सहमे हुए हैं। ऐसे यात्रियों ने अपनी यात्राएं रद्द कर दी हैं। इसके चलते पंजाब, हरियाणा की ओर से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बहुत कम है।
वहीं पंजाब, हरियाणा जाने वाले यात्रियों ने बीच में ही अपनी यात्रा स्थिगित कर दी हैं। यही नहीं दिल्ली से भी आने वाली ट्रेनें काफी विलंब से चल रहीं हैं। इन ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या कम देखने को मिल रही है।