{"_id":"5974e7654f1c1b095d8b45f0","slug":"61500833637-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन आगरा मंडल में 2734 बीपीएल बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन आगरा मंडल में 2734 बीपीएल बिजली कनेक्शन
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क बिजली कनेक्शन देने के अभियान में पहले दिन कानपुर मंडल ने बाजी मार ली। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के पांच मंडलों में सबसे अधिक कनेक्शन यहीं हुए। आगरा मंडल में 2734 और आगरा जिले में 1200 बीपीएल कार्ड धारकों ने बिजली कनेक्शन लिए।
प्रदेश सरकार द्वारा बिजली कनेक्शन के लिए लोगों को मौका दिया जा रहा है। बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसके तहत रविवार को डीवीवीएनएल ने अपने पांच मंडलों में विभिन्न स्थानों पर कैंप आयोजित किए।
इस दौरान आगरा मंडल में बीपीएल और एपीएल मिलाकर कुल 3390, अलीगढ़ में 2861, कानपुर में 5974, झांसी में 2998 और बांदा मंडल में 1770 बिजली कनेक्शन हुए। वहीं, पांचों मंडलों में कुल 12352 एलईडी बल्ब और 945 एलईडी ट्यूबलाइट की बिक्री हुई। इसमें आगरा में 2236 एलईडी बल्ब और 68 एलईडी ट्यूबलाइट बिके।