{"_id":"59650cf44f1c1b66108b46b8","slug":"61499794676-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी सरकार के बजट से कहीं खुशी कहीं गम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी सरकार के बजट से कहीं खुशी कहीं गम
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। योगी सरकार के पहले बजट से बेरोजगारों, युवाओं किसानों को कई और उम्मीदें थीं। जिन पर सरकार के पहले बजट में चर्चा तक नहीं हुई है। इसके बाद भी योगी सरकार का बजट अपेक्षाओ पर खरा उतरा है।
युवाओ के लिए पुलिस भर्ती का ऐलान कर खुश करने की कोशिश हुई है, लेकिन बीटीसी और बीएड पास युवा लंबे समय से भर्ती का इंतजार रहे हैं। इन युवाओं को सरकार के बजट से निराशा हाथ लगी है। गैर तकीनीकी पयुवा स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने की उम्मीद योगी सरकार से लगाए बैठै थे, लेकिन बजट में इस पर चर्चा तक नहीं हुई। बजट में कर्जमाफी के लिए धन मिलने के प्रावधान से जहां किसान खुश हैं वहीं आपदा से पीड़ित किसानों को मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया को सरल बनाने की उम्मीद लगाए बैठे किसान निराश हैं।
व्यापारियों को सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए नई प्रणाली विकासित होने की उम्मीद थी, लेकिन निराशा हाथ लगी। जिले में पर्यटन क्षेत्र में विकास को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी मे चिकित्सकों की कमी दूर होने का जिले के लोगों को लंबे समय से इंतजार था, लेकिन बजट में कोई ऐलान नहीं हुआ। जिले में आए दिन हादसों में लोग जान गवां रहे हैं। लंबे समय से ट्रांमा सेंटर और मेडिकल कॉलेज का इंतजार था, लेकिन बजट में कोई ऐलान नहीं हुआ। जिले में तकनीकी सस्थान की कमी से युवाओं को बीटेक और एमटेक की पढाई के लिए दिल्ली और नोएडा की दौड़ लगानी पड़ रही है। बजट में इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण युवा निराश हैं।