{"_id":"5963b87e4f1c1b74028b4605","slug":"61499707518-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लखनऊ तक नहीं पहुंचे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लखनऊ तक नहीं पहुंचे शिकायत
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने जन शिकायतों के निस्तारण पर कड़ा रुख कर लिया है। सभी अफसरों को साफ कह दिया गया है कि शिकायत अब लखनऊ तक नहीं पहुंचनी चाहिए। ऑन लाइन आ रही शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारित करें। इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी दी जाए।
जन शिकायतों के सरकारी पोर्टल पर आ रही शिकायतों के निस्तारण को लेकर तीन दिन पहले ही वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा की थी। इसमें डीएम को साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश दिए थे।
इस पर मुड़िया पूर्णिमा मेला खत्म होते ही डीएम ने सोमवार को बैठक की।
इस दौरान अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण का मोबाइल बंद होने पर स्पष्टीकरण मांग लिया है। इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी जा रही है। बैठक में डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री या जिलाधिकारी के नाम दर्ज शिकायत को संबंधित अधिकारी निर्धारित समय में निस्तारित करें। शिकायत को लेकर उससे मौके पर जाकर या फिर फोन पर वार्तालाप भी किया जाए, जिससे शिकायतकर्ता को लखनऊ तक जाने का मौका न मिले।
विज्ञापन
बैठक के दौरान सीडीओ यशु रूस्तगी, एडीएम वित्त रवींद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट, बसंत अग्रवाल सहित एसडीएम, बीडीओ मौजूद रहे।