फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   क्षेत्राधिकारियों पर गिरी वारदातों के बढ़ने की गाज

क्षेत्राधिकारियों पर गिरी वारदातों के बढ़ने की गाज

Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारियों पर गिरी वारदातों के बढ़ने की गाज
मथुरा। जनपद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की गूंज शासन तक पहुंची है। वारदातों के खुलासा नहीं होने से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इसे देखते ही शासन ने भी मथुरा में बड़ा फेरबदल शुरू कर दिया है। जिले भर के सभी सीओ बदल डाले हैं। इनमें कोई एक साल से जमा था तो कोई इससे भी अधिक समय से।
विज्ञापन



दो सर्राफ कारोबारियों की हत्या करके 4 करोड़ रुपये का सोना लूट लेने की वारदात के बाद से ही मथुरा पुलिस सवालों के घेरे में है। मुख्यमंत्री तक ने कहा था कि मथुरा पुलिस और बदमाशों के बीच सांठगांठ हैं। जांच कराने को भी कहा गया था। शासन की सख्ती से लग रहा था कि मथुरा पुलिस सक्रिय होगी। वारदातों में कमी आएगी। लेकिन हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार की घटनाएं थम नहीं रही हैं।
विज्ञापन




जनप्रतिनिधि भी इसकी शिकायत शासन से कर रहे हैं। शासन ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों का मथुरा से स्थानांतरण कर दिया गया है। इनमें सीओ सिटी जगदीश चंद्र सिंह, सीओ सदर अजय कुमार, सीओ छाता योगेश पाठक, सीओ रिफाइनरी अवनीश कुमार, सीओ श्रीकृष्ण जन्मस्थान जनक सिंह, सीओ महावन सुरेंद्र कुमार यादव को दूसरे जिले में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड का खुलासा नहीं, हटाए गए थानेदार
तीन माह पूर्व थाना हाईवे क्षेत्र की अमर कालोनी में हुई डकैती व दोहरे हत्याकांड का खुलासा न होने पर थानाध्यक्ष हाईवे जितेंद्र सिंह को हटा दिया गया। उनको क्राइम ब्रांच में तैनाती दी गई है। थाना मांट के एसओ गिरीश चंद्र तिवारी को थानाध्यक्ष हाईवे बनाया है। थाना यमुनापार के प्रभारी पहुप सिंह को हटाकर यूपी 100 सेवा में तैनात किया है, उनके स्थान पर पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर शिवप्रताप सिंह को थानाध्यक्ष यमुनापार बनाया है। क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को थानाध्यक्ष मांट बनाया गया है। यूपी 100 में तैनात विकास तोमर को बलदेव थानाध्यक्ष बनाया गया है। महिला थानाध्यक्ष धनुष कुमारी को श्रीकृष्ण जन्मस्थान भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर संतोष त्यागी को थाना रिफाइनरी का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed