फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अफसरशाही में उलझ गई पेंशन योजना

अफसरशाही में उलझ गई पेंशन योजना

Tue, 27 Jun 2017 10:49 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
अफसरशाही में उलझ गई पेंशन योजना
समाजवादी पेंशन योजना
एटा। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद समाजवादी पेंशन अफसरशाही में उलझकर रह गई है। सरकार ने योजना के लाभार्थियों के सत्यापन के निर्देश दिए हैं। जबकि अब तक निर्देशोें केे अनुरूप सत्यापन का महज 50 फीसद काम पूरा हो सका है। आधार कार्ड नहीं देने वाले लाभार्थियों की पेंशन पहले से रूकी है। ऐसे में जिले के 41 हजार लाभार्थियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2016-17 में जिन लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि पहुंच चुकी थी, अब वही महिलाएं बैंक और समाज कल्याण विभाग कार्यालय के चक्कर काट रही हैं। सत्यापन प्रक्रिया और आधार कार्ड जमा न होने से लगभग 50 फीसदी महिलाओं की पेंशन रुक गई है। आलम यह है कि महिलाएं चक्कर काटते-काटते थक चुकी हैं, लेकिन सत्यापन का काम पूरा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन



जनपद में वर्ष 2014-15 में 22641, वर्ष 2015-16 में 32088 और वर्ष 2016-17 में 41117 लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत की गई थी। तब अधिकांश खातों में पूरे साल की पेंशन यानी छह हजार रुपये भेज दिए गए थे। बाद में भी किस्तें आती रहीं, लेकिन आधार कार्ड का नंबर अनिवार्य करने से योजना की प्रगति पर ब्रेक लग गए। इसके बाद योगी सरकार बनी तो योजना के लाभार्थियों के सत्यापन के निर्देश आ गए, इससे पेंशन रुक गई। निराशा की बात यह है कि समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। सत्यापन न होने के चलते जिले के 41 हजार लाभार्थियोें की पेंशन बीते छह महीने से रूकी है। पेंशन रुकने से लाभार्थियों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंगदपुर की सोनी, बेरनी की भगवान देवी, पिलुआ की सोमेश देवी कहती हैं कि सात-आठ माह से पेंशन नहीं मिली है। आधार कार्ड जमा कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अब अधिकारी कह रहे हैं कि सत्यापन का काम चलने के कारण पेंशन रोकी गई है। इससे काफी दिक्कत हो रही है।




समाजवादी पेंशन योजना को लेकर सत्यापन का काम चल रहा है। 50 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका हैै। सरकार के निर्देश मिलते ही धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेज दी जाएगी।
टीएन तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed