{"_id":"5942c9bc4f1c1b1a148b45c0","slug":"61497549244-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकपाल को ड्यूटी से हटाने पर भड़का डाक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकपाल को ड्यूटी से हटाने पर भड़का डाक संघ
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कासगंज जिले के गढ़ी पंचगाई के शाखा डाकपाल को ड्यूटी से हटाने का मामला तूल पकड़ गया है। गुरुवार को सहायक प्रांतीय सचिव राज बहादुर दीक्षित ने एसपीओ पर नियम के विरुद्ध तथ्य देखे बिना कार्रवाई का आरोप लगाया है। प्रांतीय सचिव ने ड्यूटी पर वापस नहीं लेने पर काम छोड़ कर लखनऊ में धरना देने की चेतावनी दी है।
राजबहादुर दीक्षित ने बताया कि पंचगाई गढ़ी में तैनात लक्ष्मी नारायन ने विगत एक मार्च को अचानक काम छोड़ दिया। इसकी सूचना फोन और पत्र भेज कर सहायक डाक अधीक्षक कासगंज को देकर पूंछा गया कि डाक वितरण की अस्थाई व्यवस्था जारी रखी या बंद कर दी जाए।
लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर डाक वितरण के लिए डेली बेसिस पर दूसरा व्यक्ति रख कर डाक वितरित कराई गई। आरोप है कि एक मार्च से लेकर छह जून पर मंडलीय और उप मंडलीय अफसरों को पांच पत्र भेजे गए, लेकिन प्रकरण पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
आरोप है कि अब एसपीओ ने पंचगाई गढ़ी के डाकपाल अरविंद कुमार विमल को अचानक ड्यूटी से हटा दिया है। वहीं एसपीओ एसआर दुबे का कहना है कि डाकपाल ने बिना अनुमति के बाहरी व्यक्ति से डाक वितरण कराया।
यदि वो जरूरी डाक फेंक देता या डाक का वितरण नहीं करता तो उसका जवाब कौन देता। इसके चलते डाकपाल अरविंद कुमार को ड्यूटी से हटाया गया है।