फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नालों की सफाई की बनेगी कार्ययोजना

नालों की सफाई की बनेगी कार्ययोजना

Wed, 14 Jun 2017 12:25 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
नालों की सफाई की बनेगी कार्ययोजना
नाला सफाई - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

शहर के गंदे पानी की निकासी के लिए आबादी के बीच से होकर गुजर रहे नालों की सफाई के लिए पालिका ने कोई कार्य योजना नहीं बनाई है। पालिका की यह लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत बन जाती है। शहर की अधिकांश बस्तियों में जरा सी बारिश होते ही जलभराव हो जाता है।

मानसून के सीजन में तो स्थिति और भी विकट हो जाती है।
नगर पालिका ने शहर से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए आधा दर्जन नालों का निर्माण करा रखा है।

इनमें से बिलराम गेट चौराहे से नावलटी रोड, गंदा नाला, लालपुर तक, गली सत्तार बैंड से अमांपुर रोड होकर काली नदी तक, अशोक नगर से सोरों गेट होकर डागा स्कूल तक, आवास विकास कालोनी के नाले आबादी के बीच से होकर गुजर रहे है। इन नालों की सफाई को पालिका गंभीरता नहीं दिखाती।
विज्ञापन


पालिका ने कई सालों से इन नालों की सफाई नहीं कराई है। जेसीबी की सहायता से ऊपरी हिस्से का कूड़ा निकालकर काम चलाया जाता है। इस सफाई के बाद ये नाले एक दो दिन ही साफ दिखाई देते है। इसके बाद फिर से गंदगी से अट जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी बारिश के दिनों में शहर में जलभराव की समस्या जस की तस रहती है। पालिका ने इस साल नालों की सफाई के लिए जो कार्य योजना तैयार की है उसमें फिर से इन नालों को छोड़ दिया गया है। मालगोदाम चौराहे से काली नदी तक, सरस्वती शिशु मंदिर से होकर काली नदी में गिरने वाले नालों की ही सफाई कराई जा रही है।

मालगोदाम से होकर गुजरने वाले नाले के क्षेत्र में जो बस्तियां आती हैं उनमें जलभराव की कोई समस्या नहीं है। पालिका की यह अनदेखी बारिश के मौसम में फिर से लोगों के लिए मुसीबत बनेगी। पिछले दिनों हुई हल्की सी बारिश में शहर जलमग्न हो गया था।
गली बोहरान निवासी हजारी लाल चोला का कहना है कि उनके क्षेत्र में जरा सी बारिश में ही पानी भर जाता है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं।

कारोबारी राजीव वार्ष्णेय का कहना है कि नालों की सफाई को पालिका गंभीरता नहीं दिखाती। नगर में जल भराव की समस्या काफी गंभीर है। बारिश होने पर लोग घरों में कैद हो जाते हैं या फिर गंदे पानी से हेाकर गुजरने को मजबूर होते हैं।


सफाई निरीक्षक यशपाल का कहना है कि पालिका ने नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। पालिका कर्मी नालों की सफाई में लगाए गए हैं। जल्द ही सभी नालों की सफाई पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed