फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   602 new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: दो दिन बाद फिर 600 से ज्यादा नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 3658

Wed, 19 Jan 2022 12:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Jan 2022 12:01 AM IST
सार

राहत की बात यह है कि बीते तीन दिनों में बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3658 है। 

विज्ञापन
602 new cases of covid reported in agra
जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मंगलवार को 24 घंटे में 5,253 लोगों की जांच की गई है। इनमें 602 नए संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा सात दिन का होम आइसोलेशन पूरा कर चुके 678 मरीजों को प्रशासन ने स्वस्थ घोषित किया है। जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 3,658 है।

विज्ञापन

चुनाव का शोर और संक्रमण पकड़ रहा जोर

एक तरफ चुनाव का शोर है, दूसरी तरफ संक्रमण जोर पकड़ रहा है। ताजनगरी में तीसरी लहर पीक पर है। सप्ताहभर से रोज 500 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 602 नए मरीज मिले हैं। 678 मरीजों ने होम आइसोलेशन में समय पूरा किया है। अब तक 22.77 लाख लोगों की जांच में 31,631 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 458 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 27514 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 86.98% है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि लोग स्वयं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें। कोविड व्यवहार का पालन करें। मास्क, उचित दूरी व सैनिटाइजर का उपयोग करें। जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है वे तत्काल टीकाकरण कराएं।

विज्ञापन

14 साल वाले भी लगवा सकेंगे टीका
15 से 17 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालयों में टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने मंगलवार को टीकाकरण तेज करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सीएमओ, डीआईओएस, डीपीओ, डीएसओ व नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 14 साल से अधिक उम्र के छात्र भी टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने डीआईओएस को स्कूलों में टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7653 किशोर-किशोरियों समेत 39539 को लगा टीका
मंगलवार को 39539 लोगों को टीका लगा है। इसमें 7653 किशोर-किशोरी शामिल हैं। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि मंगलवार को 26615 लोगों को टीके के पहला डोज और 12043 लोगों को टीके का दूसरा डोज लगाया गया। 881 लोगों को बूस्टर डोज भी लगा है। मंगलवार को बुजुर्गों के हेल्पलाइन नंबर पर 15 लोगों के फोन आए, इनको टीका लगा दिया गया है। 

राधास्वामी सत्संग व्यास केंद्र पर आज से होगा टीकाकरण
राधास्वामी सत्संग व्यास केंद्र, मॉलरोड पर बुधवार से टीकाकरण होगा। यहां पर कोवॉक्सिन और कोविशील्ड कंपनी की वैक्सीन लगाई जाएगी। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि जिन लोगों को टीका नहीं लगा है वह सुबह नौ से शाम चार बजे तक टीका लगवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed