फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   60 year woman became mother in agra

60 साल की उम्र में मां बनीं पूरन देवी

Sat, 06 Dec 2014 02:03 AM IST
आगरा, अमर उजाला ब्यूरो
आगरा, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
शादी का 38वां साल, उम्र का छठा दशक और मातृत्व सुख। यह कल्पना नहीं बल्कि हकीकत है। टेस्ट ट्यूब बेबी (आईवीएफ) तकनीक से 60 साल की आयु में भी पूरन देवी की गोद बेटे से भर गई है। परिवार में खुशी का कोई ठिकाना नहीं तो चिकित्सा जगत इसे बड़ी उपलब्धि मान रहा है।
विज्ञापन


शास्त्रीपुरम के रोशन सिंह (61) शादी के करीब चार दशक बाद भी संतान सुख से वंचित थे। तमाम इलाज के बावजूद उनकी पत्नी पूरन देवी की गोद सूनी ही रही। आईवीएफ तकनीक से संतानोत्तपत्ति के बारे में पता चला तो उन्होंने रवि वूमेन हास्पिटल में संपर्क किया। चिकित्सक पूरनदेवी की उम्र देख पसोपेश में थे। लेकिन पूरन देवी की जिद और जज्बे को देख डाक्टरों ने प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन


गर्भधारण तक की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई लेकिन इसी बीच 21 अक्तूबर को एक और मुसीबत ने चिकित्सकों का इम्तिहान लिया। पूरन देवी के आंत में संक्रमण फैल गया। उनकी जान बचाने की चुनौती खड़ी हो गई। आपरेशन हुआ और ममता जीत गई। बीते गुरुवार को पूरन देवी ने पौने दो किग्रा के बेटे को जन्म दिया। उनके परिवार ने अस्पतालकर्मियों के साथ यह खुशी धूमधाम के साथ बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मिली सफलता
पूरन देवी की माहवारी बंद होने से अंडे सूख चुके थे। ऐसे में युवा महिला के अंडे और उनके पति के स्पर्म को लैब में निषेचित कराया गया। विकसित होने पर भ्रूण को पूरन देवी के बच्चेदानी में स्थापित किया। हार्मोंस बढ़ाने के लिए दवाएं भी दी गईं। चिकित्सकीय निगरानी में आठवें महीने में प्रसव हुआ। आईवीएफ विशेषज्ञ डा. रजनी पचौरी ने बताया कि 40 साल के बाद ही गर्भधारण कराना चिकित्सकाें के लिए चुनौती होती है। ऐसे में 60 की उम्र में संतान सुख दिला पाना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया इस विधि से उनके अस्पताल में अब तक 1056 महिलाओं को मातृत्व सुख दिलाया जा चुका है।

गर्भधारण में यह हैं बाधक
- शादी के बाद पहली संतान में देरी
- गर्भ निरोधक दवाआें का इस्तेमाल
- महिला के अंडे न बनना
- पुरुष के कमजोर स्पर्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed