{"_id":"687a7e2db3e47b485d09a29d","slug":"60-villages-lost-power-due-to-breakdown-in-high-tension-line-kasganj-news-c-175-1-kas1003-134671-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन से 60 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन से 60 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
अमांपुर। बारिश की वजह से शुक्रवार को विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई। लाइनों में फाॅल्ट आने से शुक्रवार सुबह 8 बजे से 60 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। देर शाम 7 बजे तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों को पीने के पानी सहित दैनिक कार्यों में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लोग आपूर्ति सुचारू होने का इंतजार करते रहे।
बृहस्पतिवार रात को शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही। बारिश के बीच हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन होने से इलाके में बिजली गुल हो गई। शुक्रवार को लोग बिजली ठीक होने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली न आने के चलते लोग जेई, बिजली घर, लाइनमैन, संबधित बिजली के कंट्रोल रूम नंबर पर काॅल करते रहे, लेकिन लोगों का फोन नहीं उठाया गया। आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण क्षेत्र के विकोरा, सेवका, फाकौता, नगला गुलारिया, शेरपुर, बरसोड़ा, जीगन, नादरमई, नगला पोपी, नगला मोती आदि गांवों की बिजली गुल रही। घरों और दुकानों में लगे इंवर्टर भी जवाब दे गए। अघोषित बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही।
तेज हवा और बारिश के चलते 33 केवी की हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट होने से क्षेत्र की सप्लाई बाधित हो गई। लाइनमैनों को साथ लेकर फाल्ट की तलाश में लगे हैं। बारिश की वजह से भारी मशक्कत करनी पड़ रही। जल्द ही फाॅल्ट को ठीक कराकर सप्लाई सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
रामजीत राम, जेई