{"_id":"630e42219b5cea47816ed04e","slug":"60-thousand-children-will-be-proficient-in-science-and-technology-kasganj-news-agr545037373","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास खबर- विज्ञान और तकनीकि में दक्ष होंगे 60 हजार बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास खबर- विज्ञान और तकनीकि में दक्ष होंगे 60 हजार बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले के 60 हजार बच्चे विज्ञान एवं तकनीकी में दक्ष होंगे। परिषदीय स्कूलों में जूनियर हाईस्कूल कक्षाओं में पढ़ने वाले इन बच्चों के लिए शासन से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना लागू की गई है। योजना के तहत तीन चरणों में 30 सिंतबर तक अभियान चलाया जाएगा।
शासन ने बच्चों को जूनियर हाईस्कूल स्तर से ही विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में निपुण करने के लिए इस योजना को लागू किया है। ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके लिए शासन से 600 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से बजट भी निर्धारित किया है।
बच्चों का ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कर चयन किया जाएगा। इससे पहले स्कूल में प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए तैयार किया जाएगा। जूनियर 278 हाईस्कूल एवं 159 कंपोजिट स्कूलों में पढ़ने वाले जूनियर कक्षाओं के बच्चे इसमें सहभागिता कर सकेंगे। प्रतियोगिता में तर्क, विज्ञान एवं कल्पना आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से 100 बच्चों का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए होगा। चयनित होने वाले 50 बच्चों को मंडल के किसी भी जिला में विज्ञान प्रयोगशाला, औद्योगिक इकाइयों, विज्ञान अनुसंधान केंद्र में जाने का मौका मिलेगा।