फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   60 percent patients in the district are suffering from shortness of breath and fever.

Agra News: जिले में 60 प्रतिशत मरीज सांस व बुखार से पीड़ित

Fri, 21 Feb 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
60 percent patients in the district are suffering from shortness of breath and fever.
कासगंज। जिले में बार-बार बदलता मौसम लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। 60 प्रतिशत तक मरीज बुखार व सांस में दिक्कत से प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा काफी संख्या में मरीज सर्दी, जुकाम से प्रभावित हैं। ऐसे में डायरिया के मामले भी बढ़े हैं। जिले में बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बुखार, खांसी, जुकाम, बदन दर्द, गले में खराश जैसी शिकायतें लोगों में सामने आ रही हैं। इसके साथ ही पछुआ हवा के साथ धूल व पराग के कण शामिल होने से मरीजों पर दोहरी मार पड़ रही है। मरीजों में सांस की दिक्कत भी लगातार बढ़ रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमारियों के प्रकोप से प्रभावित हैं। सावधानी नहीं रखने पर एक से दूसरे को वायरल बुखार अपनी चपेट में ले रहा है। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों में 60 प्रतिशत तक मरीज बुखार व सांस में दिक्कत से पीड़ित होकर पहुंचे। इसके अलावा डायरिया, सर्दी, खांसी से प्रभावित होकर आने वाले मरीजों की संख्या भी अच्छी खासी रही। चिकित्सकों ने कई गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर लिया। मरीज अर्जुन, जमीला बेगम सहित एक दर्जन मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए भर्ती कर लिया। इससे संक्रामक रोग विभाग, बाल रोग विभाग में काफी भीड़ देखी गई। मरीजों को अपनी बारी आने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed