{"_id":"5887a7c04f1c1ba333cf53e8","slug":"60-kg-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी कोषागार से नहीं छोड़ा गया 60 किलो सोना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी कोषागार से नहीं छोड़ा गया 60 किलो सोना

Updated Wed, 25 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
सोना तस्करी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल में चेकिंग के दौरान सोमवार को पकड़ा गया 60 किलो सोना मंगलवार को भी कोषागार से नहीं छोड़ा जा सका। इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। हालांकि एचडीएफसी के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर बताया कि सोना बैंक का है। उन्होंने इससे संबंधित कागजात भी पेश किए लेकिन उन्हें बताया गया कि कस्टम और इनकम टैक्स की जांच पूरी हो जाने के बाद ही जब्त किए गए सोने पर निर्णय लिया जाएगा। दोनों महकमों ने जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को करहल थाना क्षेत्र में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर उड़नदस्ता ने चेकिंग के दौरान सिक्योरिट्रांस कंपनी की गाड़ी से 60 किलो सोना पकड़ा था। सिक्योरिटी कंपनी के दिखाए कागजातों से अधिकारी संतुष्ट नहीं थे। ऐसे में सोने को कोषागार में जमा करा दिया गया था। मंगलवार को आगरा से एचडीएफसी बैंक के असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट प्रदीप शुक्ला दोपहर में मैनपुरी आए। उन्होंने सीडीओ विजय कुमार गुप्ता को सोने से संबंधित कागजात सौंपे।
सीडीओ ने बताया कि इस मामले में जांच आगरा के इनकम टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर अनिल कुमार और कस्टम इंस्पेक्टर विद्या सागर यादव को सौंपी है। सोने से संबंधित कागजात आगरा के कस्टम अधिकारी के पास भिजवा दिए गए हैं। वह जांच कर रहे हैं। उधर, इनकम टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर बुधवार को इस मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
आगरा के कस्टम और इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम को जांच सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकेगी
सीपी सिंह, जिलाधिकारी मैनपुरी