{"_id":"5db6a71b8ebc3e01586f1c92","slug":"6-year-old-boy-death-crushed-by-tractor-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर आतिशबाजी कर रहा था मासूम, दर्दनाक हादसे ने छीन लीं दिवाली की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे पर आतिशबाजी कर रहा था मासूम, दर्दनाक हादसे ने छीन लीं दिवाली की खुशियां
Mon, 28 Oct 2019 02:26 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Oct 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
कार्तिक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के गांव नगली मनी में दिवाली पर दर्दनाक हादसा हो गया। मकान के सामने आतिशबाजी कर रहा छह साल का मासूम ट्रैक्टर की चपेट में आया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।
घटना रविवार शाम की है। किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला मनी में श्रीकांत शाक्य का छह वर्षीय पुत्र कार्तिक दरवाजे पर आतिशबाजी चला रहा था। इसी दौरान श्रीकांत खेतों से कार्य कर अपने ट्रैक्टर को दरवाजे पर खड़ा कर रहे थे।
मासूम पर चढ़ा ट्रैक्टर का पहिया
पीछे ही उनका पुत्र कार्तिक खड़ा था। ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे वो गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन घायल कार्तिक को जिला चिकित्सालय ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

बेटे की मौत के बाद परिवार में त्योहार के दिन कोहराम मच गया। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, वो सहम गया। कार्तिक मैनपुरी के आवासीय विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। माता-पिता सहित उसके परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
करंट लगने से सर्राफ की मौत
उधर, थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी शिवसिंह (40 वर्ष) की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। शिवसिंह की गांव में ही सर्राफ की दुकान है। रविवार शाम करीब आठ बजे वो पूजा कर रहे हैं, तभी उन्हें करंट लग गया। सराफ की मौत से दिवाली पर परिवार में मातम छा गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें