फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   6 more buses sent from Bewar to Mahakumbh

Agra News: बेवर से 6 और बसें भेजी गई महाकुंभ

Mon, 24 Feb 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 24 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
6 more buses sent from Bewar to Mahakumbh
बेवर बस अड्डे से प्रयागराज के लिए रवाना होती रोडवेज बस। संवाद - फोटो : सांकेतिक
बेवर। महाशिवरात्रि पर डिपो की 6 और बसों को महाकुंभ मेला प्रयागराज भेजा गया। डिपो की 20 बसें पहले ही महाकुंभ क्षेत्र में चल रही है। कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है।
विज्ञापन


बेवर डिपो के बेड़े में कुल 45 निगम की बसें हैं, जिनमें से 20 बसें पहले से ही कुंभ मेला क्षेत्र प्रयागराज में चल रही है। महाशिवरात्रि के पर्व पर महाकुंभ स्नान हेतु सोमवार को यात्रियों से भरकर 6 बसों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


स्टेशन प्रभारी नीलम शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर महाकुंभ में स्नान हेतु डिपो की 6 बसों को भेजा गया। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अन्य बसों को भी भेजा जाएगा। डिपो की शेष बसों को यात्रियों की जरूरत के हिसाब से दिल्ली मार्ग पर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 तक झेलनी होगी परेशानी
मैनपुरी। दिल्ली, बरेली, आगरा रूट पर यात्रियों को 28 फरवरी तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। मैनपुरी डिपो से 25 बसों को 28 फरवरी तक नियमित रूप से प्रयागराज-गोरखपुर रूट पर संचालित करने के आदेश दिए हैं। एक मार्च से यह बसें वापस लौटेंगी। इधर, इसी दिन बेवर डिपो की बसें भी लौटेंगी। इन बसों के आने के बाद ही सार्वजनिक परिवहन सेवा पटरी पर लौट सकेगी।

प्रयागराज महाकुंभ में रोडवेज बसों के आवागमन की स्थिति लगातार बरकरार है। इसके चलते अन्य स्थानीय और दूसरे जिलों के लिए बस नहीं मिल रहीं हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एआरएम मैनपुरी संजीव कुमार ने बताया कि मैनपुरी डिपो की कुल 40 बसों को प्रयागराज महाकुंभ में लगाया गया है। 15 बसें प्रयागराज-मैनपुरी रूट पर संचालित हैं। अन्य 25 को प्रयागराज से गोरखपुर मंडल के जिलों के रूटों पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed