फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   58 b.ed teacher's degree are fake in mathura's school

मथुरा में परिषदीय विद्यालयों के 58 शिक्षकों की बीएड की डिग्री फर्जी

Wed, 10 Jul 2019 08:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
58 b.ed teacher's degree are fake in mathura's school
मथुरा। जनपद मथुरा में परिषदीय विद्यालयों के 58 शिक्षकों की बीएड डिग्री फर्जी पाई गई है। इन शिक्षकों ने डॉ. बीआर आंबेडकर विवि आगरा से 2004-05 में बीएड किया था। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर फर्जी बीएड डिग्री धारक शिक्षकों का चिन्हीकरण किया गया है। ऐसे शिक्षकों की सूची सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को भेज दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि एसआईटी ने डॉ. आंबेडकर विवि आगरा से 2004-05 में फर्जी तौर पर बीएड की डिग्री हासिल करने या फिर उसमें छेड़छाड़ करने वाले 4700 नाम चयनित किए थे। यह लिस्ट जनपद स्तर पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों से मिलान के लिए उपलब्ध कराई गई थी। इस प्रक्रिया के तहत मथुरा जनपद में 58 शिक्षक चयनित किए गए हैं, जिनके नाम एसआईटी की लिस्ट से मिलाए जा रहे हैं। इसमें सबसे अधिक शिक्षक राया ब्लॉक में मिले हैं, जबकि फरह और मांट ब्लॉक दूसरे स्थान पर है। बीएसए ने यह सूची सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को भेज दी है। एडी बेसिक एके सिंह ने बताया कि मथुरा जनपद की सूची बीएसए के स्तर से सचिव को भेजी गई है। इसमें देरी के लिए उनकी शिकायत सचिव से की गई थी।
विज्ञापन

मिलान में लगे छह माह
मथुरा। एसआईटी द्वारा उपलब्ध कराई गई सीडी से फर्जी बीएड डिग्री धारकों के नाम का मिलान जनपद के परिषदीय शिक्षकों से 30 जनवरी 2019 तक करना था। लेकिन मथुरा में छह माह से अधिक वक्त इस प्रक्रिया में गुजार दिया। इसके लिए दो बार स्मरण पत्र भी सचिव को जारी करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed