फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   57 square yards of land sub Inspector harassing for possession

वर्दी का ऐसा नशा: 57 वर्ग गज जमीन, जिस पर डोल गई नीयत...कब्जाने के लिए उत्पीड़न कर रहे दरोगा; मुकदमा हुआ दर्ज

Wed, 12 Feb 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Feb 2025 09:19 AM IST
सार

जमीन पर कब्जा करने के लिए दो दरोगा उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। कानून के खिलाफ काम व गलत दस्तावेज तैयार करने का आरोप लगाया गया है। 

 

विज्ञापन
57 square yards of land sub Inspector harassing for possession
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जमीन पर अवैध रूप से कब्जा दिलाने के लिए यातनाएं दे रहे दो दरोगाओं के खिलाफ न्यायालय ने उन्हीं के थाने में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। छत्ता थाने में तैनात दरोगा अरुण कुमार यादव और मनोज कुमार पाल सिंह पर जमीन के लिए फर्जी प्रार्थनापत्र के आधार पर पीड़ितों का उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। आरोप है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन


सिद्धि विनायक अपार्टमेंट, बल्केश्वर निवासी सचिन गर्ग टिंबर कारोबारी हैं। उनकी मां का नाम आशा गर्ग है। पिता अनिल गर्ग का तीन दिसंबर 2024 को निधन हो गया। आशा गर्ग ने मुकदमे के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। सचिन गर्ग ने बताया कि उनकी बांस दरवाजा, कचहरी घाट में पैतृक जमीन है। फिरोजाबाद के बिल्डर को उन्होंने 50 गज जमीन बेची थी। उसके बराबर में 57 गज जमीन और है। उस पर बिल्डर की नजर थी। उस जमीन को खरीदने के लिए आरोपियों ने उसके पिता का अपहरण किया था। उन्हें बंधक बनाकर रखा। उसके पिता वृंदावन आश्रम में रहते थे। इस वजह से उन्हें घटना की जानकारी पिता के वापस लौटने के बाद हुई। मां ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। मां ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट में प्रार्थनापत्र देने के बाद से उनका उत्पीड़न शुरू हुआ।
विज्ञापन


मुकदमे में दो दरोगाओं पर हैं ये आरोप
11 नवंबर 2024 को दरोगा अरुण कुमार कुमार यादव और दरोगा मनोज पाल सिंह घर पर आए। आरोप लगाया कि अनिल गर्ग ने अपनी पत्नी आशा और बेटे सचिन के खिलाफ उत्पीड़न का प्रार्थनापत्र दिया है। अनिल गर्ग की तबीयत खराब थी। आरोप है कि दरोगा ने धमकाया। प्रार्थनापत्र फर्जी था। अनिल गर्ग ने प्रार्थनापत्र देने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed