फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   555 Investment Proposals Have Not Moved Beyond Paperwork

Agra News: कागजों से बाहर नहीं आए निवेश के 555 प्रस्ताव

Sun, 29 Mar 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
555 Investment Proposals Have Not Moved Beyond Paperwork
आगरा। उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने की राह में विभागीय सुस्ती रोड़ा बन रही है। मंडल में हस्ताक्षरित 1057 एमओयू (निवेश प्रस्तावों) में से अब भी 555 कागजों से बाहर नहीं आ सके। जबकि इनमें 162 प्रस्ताव धरातल पर नहीं उतर सके हैं।
विज्ञापन


शनिवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह ने मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में कछुआ चाल पर नाराजगी जताई। अफसरों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि निवेश प्रस्तावों और उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में मथुरा के पिछड़ने और निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा के बाद भी मामले लंबित रहने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंडल की रैंकिंग पर दाग

समीक्षा में सामने आया कि मंडल ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और ओडीओपी योजना में तो लक्ष्य हासिल कर लिया लेकिन निवेश मित्र पोर्टल पर लापरवाही जारी है। पोर्टल पर आगरा के आठ, फिरोजाबाद के तीन, मथुरा के दो और मैनपुरी का एक मामला समय सीमा बीतने के बाद भी लंबित है। मंडलायुक्त ने कहा कि मथुरा में लंबे समय से लंबित इन प्रकरणों के कारण पूरे मंडल की रैंकिंग खराब हो रही है। उन्होंने यूपीसीडा को निर्देश दिए कि मुख्यालय से पत्राचार कर नए वित्तीय वर्ष से व्यापारियों के हितों के अनुरूप टैक्स बिल का प्रावधान तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदरा और नुनिहाई ड्रेनेज के लिए बजट मंजूर
औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा के दौरान बताया गया कि सिकंदरा में राज्य अवस्थापना निधि से वर्षा जल निकासी के लिए नाला निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। एडीए ने इसकी निविदा भी जारी कर दी है। फाउंड्री नगर में पार्क के सौंदर्यीकरण का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। नुनिहाई में जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम और उद्योग विभाग को विस्तृत विवरण के साथ अलग से विशेष बैठक करने के निर्देश दिए गए।


फतेहाबाद रोड से हटेंगी अवैध पार्किंग व क्यारियां
मंडलायुक्त ने फतेहाबाद रोड पर जाम की समस्या को खत्म करने के निर्देश दिए। ट्रैफिक पुलिस को सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने और पीडब्ल्यूडी व नगर निगम को सड़क किनारे बनी अनावश्यक क्यारियों को हटाने के लिए कहा। साथ ही, सिकंदरा और बोदला-बिचपुरी क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए डीवीवीएनएल के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए।
निवेश की जमीनी हकीकत
| विवरण | संख्या |
|---|---|
| कुल हस्ताक्षरित एमओयू | 1057 |
| जीबीसी (ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी) के लिए तैयार | 502 |
| स्थापित हो चुकी इकाइयां | 340 |
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed