फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   55 thousand quintals of rice dumped at ration shops

Agra News: राशन की दुकानों पर 55 हजार क्विंटल चावल डंप

Fri, 14 Jul 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
55 thousand quintals of rice dumped at ration shops
कासगंज। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बंटने के लिए आया 50 हजार क्विंटल चावल राशन की दुकानों पर पड़ा है। शासन से इस चावल के वितरण के लिए कोई निर्देश न होने के कारण विक्रेता इसे गोदाम में रखे हुए हैं। बारिश के मौसम में इस चावल के खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रति यूनिट पांच किलो राशन देने की व्यवस्था की गई। योजना में पहले लाभार्थियों को गेहूं व चावल दोनों ही दिए जाते थे। बाद में केवल चावल का प्रावधान किया गया। नवंबर माह में चावल का उठान हो गया, लेकिन अचानक योजना को बंद कर दिया। इसके स्थान पर नियमित राशन को निशुल्क कर दिया गया। जो चावल राशन डीलरों की दुकान पर पहुंच गया उसके निस्तारण को लेकर कोई निर्देश शासन से आज तक जारी नहीं किए गए। जिससे 55 हजार क्विंटल चावल राशन की दुकानों पर डंप है। कोटेदारों के पास ऐसे गोदाम नहीं है जिसमें चावल को सुरक्षित रखा जा सके। इस समय बारिश का मौसम शुरू हो चुका है ऐसे में चावल के खराब होने का खतरा है।
विज्ञापन



10 लाख लोगों को हो सकता है वितरण
कासगंज। जिले में पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय योजना के तहत 10,91,613 यूनिट जुडे़ हुए हैं। इनके लिए 5 किलो के हिसाब से चावल का वितरण किया जा सकता है, लेकिन इस चावल के वितरण को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन





डीलर इस तरह सुरक्षित कर रहे चावल
चावल खराब न हो इसके लिए डीलर चावल की अदला बदली करके व्यवस्था कर रहे हैं। जब नया चावल पहुंचता है तो उसे स्टॉक कर दिया जाता है तथा पुराने चावल को बाहर निकाल कर वितरण करा दिया जाता है।




पीएमजीकेेएवाई योजना के तहत राशन की दुकानों पर जो चावल स्टाॅक मेंं रखा हुआ है उसके संबंध में शासन से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। जो निर्देश मिलेंगे उसके आधार पर व्यवस्था की जाएगी- संजय कुमार, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed