फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   55 buses ran on Delhi and Ghaziabad route 55 buses ran on Delhi and Ghaziabad route

Agra News: दिल्ली और गाजियाबाद मार्ग पर दौड़ी 55 बसें

Mon, 10 Mar 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
55 buses ran on Delhi and Ghaziabad route   55 buses ran on Delhi and Ghaziabad route
कासगंज। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने होली के मद्देनजर दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई। फिलहाल 55 बसें चलाई गईं हैं। आवश्यकतानुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। होली पर्व पर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित अन्य राज्यों में कार्य करने वाले मजदूर, नौकरीपेशा लोग पर्व मनाने के लिए अपने घरों पर आते हैं। इससे दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। यात्रियों को त्योहार पर दिक्कतें नहीं हो इसके लिए निगम ने 55 बसें दिल्ली मार्ग पर संचालित की हैं। यह सभी बसें डबल चक्र पर संचालित की जाएगी। लगातार ड्यूटी पर मिलेगा पुरस्कार रोडवेज ने होली प्रोत्साहन योजना लागू की है। इसके तहत चालक-परिचालकों को वेतन से अलग से बतौर पुरस्कार धनराशि मिलेगी। 11 दिन ड्यूटी करने पर 4400 रुपये दिए जाएंगे। उन्हें यह लाभ केवल लगातार ड्यूटी करने पर ही योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

चालक-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त:निगम ने होली पर भीड़ और गाड़ियाें का नियमित सुचारु संचालन बनाए रखने के लिए चालक-परिचालकों एवं वर्कशॉप में कार्य करने वाले चालक-परिचालकों के अवकाश रद्द कर दिए है।
विज्ञापन


वर्जन :

दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग पर 55 बसें चलाई गई हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने पर इनके मार्ग बदले जा सकते हैं। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - ओम प्रकाश, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article