फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   54 arrested after running campaign and wanted

Agra News: अभियान चलाकर पकड़े 54 वारंटी और वांछित

Sun, 22 Dec 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Dec 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
54 arrested after running campaign and wanted
ऑपरेशन क्लीन के तहत पकड़े गए आरोपियों क बारे में जानकारी देते सीओ संतोष कुमार सिंह। स्रोत पुलिस - फोटो : ऑपरेशन क्लीन के तहत पकड़े गए आरोपियों क बारे में जानकारी देते सीओ संतोष कुमार सिंह। स्रोत पुलिस
मैनपुरी। अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की ओर से थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उक्त आदेशों के क्रम में शनिवार को जिले भर से 54 वारंटी और वांछित गिरफ्तार किए गए। सभी को चालान करने के बाद संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। सबसे अधिक गिरफ्तारी में किशनी थाने ने 10 अपराधी पकड़े।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक की ओर से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे और न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट जारी होने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रभारी निरीक्षक प्रतिदिन गिरफ्तारी को लेकर दबिश जारी रखे हुए हैं। शनिवार की रात चलाए गए अभियान के तहत किशनी पुलिस ने 10 वांछित और वारंटी गिरफ्तार किए। दूसरे नंबर पर बिछवां पुलिस ने 7 अपराधी पकड़े।
विज्ञापन

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कुर्रा थाने से 7, औंछा से तीन सहित जनपद के सभी थानों से 49 वारंटी और 5 वांछित अपराधी पकड़े गए हैं। सभी को चालान करने के बाद संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है। ऑपरेशन क्लीन के तहत अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। कोई भी अपराधी खुला घूमने नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed