फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   525 farmers registered at procurement centers

Agra News: खरीद केंद्रों पर 525 किसानों ने कराया पंजीकरण

Thu, 13 Feb 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
525 farmers registered at procurement centers
कासगंज। जिले में खरीद केंद्रों पर गेहूं की बिक्री करने के लिए किसान पंजीकरण कराने में रुचि दिखा रहे हैं। अब तक 525 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। इससे अच्छी खरीद की संभावना बंधी है।
विज्ञापन

शासन से गेहूं की खरीद एक मार्च से शुरू कराने की योजना बनाई है। इसके लिए इन दिनों पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य में 150 रुपये की वृद्धि की है। सरकार 2425 रुपये में गेहूं की खरीद करेगी। खरीद के लिए अब तक 41 केंद्र निर्धारित किए जा चुके हैं। अभी केंद्र और बढ़ाए जाएंगे। जिले में वर्ष 2022 से गेहूं की खरीद काफी खराब चल रही है। पर्याप्त मात्रा में गेहूं की खरीद न हो पाने से राशन में वितरण की मात्रा भी घट चुकी है। वितरण के लिए अन्य राज्यों से व्यवस्था करनी पड़ रही है। इस साल अब तक 525 किसानों के पंजीकरण कराने से अच्छी खरीद की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed