{"_id":"5c4f1f86bdec2256b807f135","slug":"51548689286-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़कर सात लाख के जेवरात, नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान का ताला तोड़कर सात लाख के जेवरात, नकदी चोरी
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। महानगर के महाविद्या कालोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर दो लाख की नकदी और पांच लाख रुपये के जेवरात-सामान चुरा ले गए। मकान स्वामी अपने पिता का जयपुर में इलाज करा रहा है। भतीजे ने आकर देखा तो ताला टूटा देख पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। सीसीटीवी कैमरे में इनोवा से आए चोर कैद हुए हैं।
थाना गोविंदनगर की महाविद्या कालोनी के एचआईजी-20 निवासी गौरव गोयल पुत्र रमेश चंद गोयल अपने पिता का इलाज जयपुर में करा रहे हैं। करीब 15 दिन से उनका मकान बंद पड़ा है। सुबह-शाम गौरव के भतीजे देखने आते हैं। सोमवार को भतीजा देखने आया तो ताला टूटा देख दंग रह गया। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो इनोवा में चोर आते हुए कैद हुए हैं।
मकान स्वामी के भाई महेश चंद गोयल ने दो लाख रुपये की नकदी, सात लाख रुपये के जेवरात और दो एलईडी चोरी होने की तहरीर दी है। वहीं, इन्हीं इनोवा सवार चोरों ने शिवबालानाथ में निर्मल कुमार जैन पुत्र कपूर चंद जैन के मकान पर चोरी का प्रयास किया। जगार होने पर इनोवा सवार चोर भाग खड़े हुए। प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा करते हुए चोर सलाखों के पीछे होंगे।