फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टूंडला आरपीएफ ने छापा मारकर दो युवकों को उठाया

टूंडला आरपीएफ ने छापा मारकर दो युवकों को उठाया

Tue, 01 Jan 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
टूंडला आरपीएफ ने छापा मारकर दो युवकों को उठाया

विज्ञापन
एटा। फिरोजाबाद टूंडला की आरपीएफ ने शहर की कचहरी रोड स्थित एक दुकान पर छापामार कार्रवाई की। शक के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई। बाद में आरपीएफ ने पूछताछ कर दोनों युवकों को छोड़ दिया।

कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के कचहरी स्थित एक दुकान पर बिना रजिस्ट्रेशन के रेलवे का लोगों को टिकट और रिजर्वेशन दिए जाने की शिकायत फिरोजाबाद के थाना टूंडला आरपीएफ को मिली। इसके बाद आरपीएफ ने छापामार कार्रवाई की। जहां से पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरपीएफ ने बताया कि पकड़े गए लोग बिना रजिस्ट्रेशन कराए अपनी निजी आईडी से रेलवे का टिकट एवं रिजर्वेशन कराने का काम कर रहे हैं ऐसी शिकायत मिली है। आरपीएफ दोनों युवकों को अपने साथ ले गई। आरपीएफ टूंडला के कंपनी कमांडर मोहम्मद शालिग ने बताया कि दोनों युवको को शिकायत के आधार पर उठाया गया था। कंप्यूटर सिस्टम की जांच की और दोनों से पूछताछ की गई। लेकिन दोनों पर किसी तरह का कोई सबूत नहीं मिला, जिस आधार पर कार्रवाई की जाती। इसलिए पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जलेसर से भी पकड़े जा चुके है लोग
एटा। शहर के कचहरी रोड से दो लोगों के पकड़े जाने से पहले जलेसर में भी कुछ लोग इसी तरह से रेलवे का टिकट एवं रिजर्वेशन कर रहे थे। जिन्हें भी फिरोजाबाद की आरपीएफ पुलिस पकड़कर ले जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed