{"_id":"5c2a5c52bdec2256e05154b2","slug":"51546280018-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शस्\nत्र फैक्ट्री पकड़ीं, 22 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार शस् त्र फैक्ट्री पकड़ीं, 22 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न थाना पुलिस ने चार अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ कर दिया। इस दौरान 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर 116 अवैध हथियार बरामद किए गए। एसपी ने कार्रवाई करने वाली टीमों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने तीनों सीओ के नेतृत्व में रविवार रात अवैध शस्त्र कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। थाना सोरों पुलिस ने गांव शियापुर के समीप छापेमार कार्रवाई कर शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मौके से चरन सिंह बिजनेश एवं रामनरेश निवासी हरपालपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार रायफल, तीन बंदूक, सात पौनिया, 32 तमंचे और कारतूस बरामद किए। वहीं थाना सिढ़पुरा पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री पकड़कर मौके से गांव नगला बुढ़ार निवासी रामकिशोर, गांव नगला सुंदर निवासी गुड्डू , पटियाली के ककराला निवासी राजवीर, राजेंद्र पुत्रगण रामविलास को गिरफ्तार कर लिया।
इनके कब्जे से चार तमंचे, दो बंदूक, एक रायफल और कारतूस बरामद किए गए। वहीं थाना अमांपुर ने पुलिस ने क्षेत्र के जंगल में छापेमारी कर शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से थाना सुन्नगढ़ी के गांव गजौरा निवासी पप्पू, भूरे पुत्रगण नवाब खान को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से एक बंदूक, एक पौनिया, दो रायफल, दो तमंचे बरामद किए। वहीं थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने क्षेत्र में शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते इंदल निवासी मोहल्ला कटरा थाना पटियाली को गिरफ्तार कर लिया। फैक्ट्री से एक बंदूक, एक पौनियां, दस तमंचे बरामद किए गए। वहीं थाना पटियाली पुलिस ने हरीश पुत्र दुर्विजय निवासी सिरसा थाना कंपिल जिला फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उनके कब्जे से तीन तमंचे और बड़ी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। वहीं थाना ढोलना पुलिस ने क्षेत्र से छर्रा के संजय नगर निवासी शाबिर पुत्र शब्बीर को गिरफ्तार कर कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए। थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने गांव रायोफार्म निवासी नक्षत्र, सोपाली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे, 4 कारतूस बरामद किए। वहीं थाना सहावर पुलिस ने कस्बे के वकील, जियायुद्दीन, मोहनपुर के बुद्धपाल, नगला इमलिया के जैनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक रायफल, पांच तमंचा और छह कारतूस बरामद किए।
वहीं थाना कासगंज पुलिस ने अमांपुर के गांव चौपारा निवासी राजीव, शहर की भूतेश्वर कॉलोनी निवासी छेदालाल, मोहल्ला सिटी निवासी गब्बर, गांव मनौटा निवासी अभिलाख को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक बंदूक, दो पौनियां, 18 तमंचे बरामद किए। एसपी ने आरोपियों से पूछताछ कर जेल भेज दिया। वहीं श्रेष्ठ कार्य करने के लिए पुलिस को नकद पुरस्कार दिया है। एसपी ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर रविवार की रात विशेष अभियान चलाया गया। सबसे बड़ी कार्रवाई करने पर सोरों पुलिस को 10 हजार एवं अन्य थानों की पुलिस को 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।