फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ 2019 का स्वागत

उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ 2019 का स्वागत

Mon, 31 Dec 2018 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ 2019 का स्वागत
एटा। फिल्मी गीतों पर थिरकते कदम, बधाइयां देते लोग और फिजा में गूंजता शोर। कुछ ऐसा ही नजारा और जोश सोमवार को ही जिले के कोचिंग संस्थानों और युवाओं में देखने को मिला। मौका था वर्ष 2018 की विदाई और नववर्ष 2019 के स्वागत कार्यक्रम का। न्यू ईयर के वेलकम के दौरान युवाओं ने डीजे पर जमकर मस्ती और धमाल मचाया। वहीं रात 12 बजे से बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन


जगह-जगह हुए आयोजनों के दौरान नए साल में देश और समाज में खुशहाली लाने की कामना की गई। इस दौरान युवाओं ने पटाखे चलाकर नववर्ष का स्वागत किया। नववर्ष 2019 की पूर्व संध्या पर युवाओं ने साल 2018 को धमाल के साथ विदाई दी और उल्लास के साथ नए साल का स्वागत किया। जगह-जगह नववर्ष कार्यक्रम में युवा डीजे पर जमकर थिरके। इस मौके पर केक काटकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन


उधर, गांधी मार्केट स्थित अमेरिकन इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट में नववर्ष की खुशियां मनाई गईं। इस मौके पर विद्यार्थियों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर छात्राओं ने नववर्ष 2019 की आकृति बनाई। साथ ही पूरे दिन युवा मधाल मचाते रहे। संचालक शेट्टी ने सभी विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने फिल्मी गीतों पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सएप पर चला संदेशों का दौर
यूं तो नववर्ष के आगमन से पहले ही बधाई संदेश शुरू हो गए थे, लेकिन सोमवार को लोगों ने एक-दूसरे को खूब संदेश भेजकर नए साल की शुभकामनाएं दीं। संदेशों के जरिए लोगों ने खुशहाली की कामना की और पिछले वर्ष में हुई भूलों की क्षमा मांगी।


मंदिरों में हुए आयोजन
नववर्ष के स्वागत के दौरान शहर के मंदिरों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साईं धाम में रात 12 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने साईं बाबा की भक्ति कर नववर्ष में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed