{"_id":"5c17d0cbbdec22571b3c1d10","slug":"51545064651-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर से जा रही 240 पेटी गैर प्रांतीय शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर से जा रही 240 पेटी गैर प्रांतीय शराब बरामद
विज्ञापन
SHARAB
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हरियाणा से अवागढ़ जा रही गैर प्रांतीय शराब की 240 पेटी सहित दो आरोपियों को स्वाट टीम एवं मारहरा पुलिस ने पकड़ा है। वहीं नया गांव पुलिस ने दूसरे प्रांत में बिकने वाली दस पेटी के साथ एक युवक को पकड़ा है।
थाना मारहरा पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त रूप से पिवारी पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चौकी से गुजर रहे कैंटर को रोककर पुलिस ने जांच की। तलाशी के दौरान कैंटर से 240 गैर प्रांतीय शराब की पेटी बरामद की गई। इस पर पुलिस ने कैंटर सवार आरोपी सोनू पुत्र महेंद्र निवासी परडाना पानीपत हरियाणा, गौरव पुत्र नरसिंह निवासी नगला गलुआ थाना अवागढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बरामद शराब अवागढ़ क्षेत्र के नगला गलुआ निवासी बीटू यादव एवं श्यामवीर निवासी नगला अजीत थाना एका फिरोजाबाद के घर ले जाई जा रही थी।
वहीं थाना नयागांव पुलिस ने धर्मेंद्र पुत्र मानसिंह निवासी अल्लापुर को गैर प्रांतीय शराब की दस पेटी शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि अरोपी घर से दूर पड़ी झोंपडी में रखकर शराब बेच रहा था।