{"_id":"5bd4ad1dbdec2269525f919f","slug":"51540664605-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की 44 लाख की शराब की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की 44 लाख की शराब की बरामद
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। जलेसर पुलिस ने चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही शराब की 611 पेटी बरामद कीं हैं। पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद की गई शराब की अनुमानित कीमत 44 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस टीम को एसएसपी ने बीस हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।
पुलिस लाइन में जानकारी देते हुए एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हाथरस चौराहा समीप से गैर प्रांत की शराब लेकर एक ट्रक गुजर रहा है। इसके बाद सक्रिय हुई जलेसर पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें गैर प्रांत की अंग्रेजी शराब रखी थी।
एएसपी ने बताया कि ट्रक से पुलिस ने 611 पेटी चंडीगढ़ में बिकने वाली अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसकी अनुमानित कीमत 44 लाख रुपये है। पकड़े गए आरोपी हमीद खान पुत्र मोहम्मद शफी निवासी रियासी जम्मू कश्मीर, अशोक पुत्र रामआधार निवासी थाना बलदेव नगर अंबाला हरियाणा शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह चडीगढ़ के मोहाली से शराब लेकर बिहार जा रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शराब तस्करी के आरोपी जसवीर पुत्र दर्शन सिंह पंजाब और गुरमीत उर्फ बिट्टा निवासी चंडीगढ़ पुलिस गिरफ्त से दूर है। जिनकी तलाश कराई जा रही है।