{"_id":"5bc77a0ebdec2269bf7d6b34","slug":"51539799566-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार हत्याकांड का मुख्य आरोपी लिया रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार हत्याकांड का मुख्य आरोपी लिया रिमांड पर
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदार हत्याकांड का मुख्य आरोपी लिया रिमांड पर
-हत्यारोपी की निशानदेही पर बरामद हुई हत्या में प्रयुक्त सरिया, दस घंटे पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला। देवखेड़ा के एक स्कूल में हुई चौकीदार की हत्या के मुख्य आरोपी को पचोखरा पुलिस ने बुधवार को रिमांड पर लिया है। दस घंटे की पूछताछ में हत्यारोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़वाने पर हत्या करना बताया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया भी बरामद कर ली है।
17 मार्च, 2018 की रात पचोखरा के देवखेड़ा स्थित सुधीर कुमार आईटीआई के चौकीदार मुकेश कुमार की भारी वस्तु से प्रहार व छत से फैंककर हत्या की गई थी। हत्याकांड के खुलासे में पुलिस लगी रही, किंतु आरोपियों की पुलिस से सांठगांठ के चलते खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने निर्दोष लोगों को फंसाते हुए फर्द तैयार जेल भेजने की तैयारी कर दी, किंतु इस बीच तत्कालीन इस्पेक्टर का स्थानांतरण हो गया और फिर नए सिरे से जांच शुरू हो गई।
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने इंस्पेक्टर मुनीषचंद्र की जांच आगे बढ़ाते हुए तफ्तीश की तो खुलासा हो गया। हत्याकांड में शामिल दीपू उर्फ दीपक व राधे उर्फ राधेश्याम को पुलिस ने चार अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस दौरान मुख्य आरोपी पीयूष उपाध्याय निवासी देवखेड़ा पुलिस पकड़ भाग निकला। पुलिस ने दबाव बनाया तो पीयूष ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को पीयूष को कोर्ट से 10 घंटे की रिमांड पर लिया और उससे पूछताछ की। पीयूष ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया देवखेड़ा के पास झांड़ियों से बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपित पीयूष अपने वकील के साथ रिमांड पर आया था। हत्याकांड में शामिल शेष एक आरोपी शैलू उर्फ शैलेश अभी पुलिस पकड़ से दूर है।