{"_id":"5bc62d37bdec22693257ae22","slug":"51539714359-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढ़े में बाइक आने से गिरी प्रचारिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढ़े में बाइक आने से गिरी प्रचारिका की मौत
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख (मथुरा)। मगोर्रा के गांव पाली डूंगरा के पास गड्ढे में बाइक का पहिया आ जाने से पीछे बैठीं ऊं शांति संस्था की प्रचारिका छिटककर सड़क पर गिर गईं। सिर पर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। प्रचारिका अपने पति के साथ प्रवचन के लिए मथुरा जा रही थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रचारिका की मौत के बाद परिजनों ने उनकी दोनों आंखें दान कर दीं।
थाना मगोर्रा के कसबा सौंख निवासी उर्मिला (47) पत्नी चंद्रशेखर ऊं शांति संस्था से दूर-दराज प्रवचन के लिए जाया करतीं थीं। सोमवार की शाम अपने पति के साथ बाइक पर मथुरा के लिए निकलीं थीं। वह गांव पाली डूंगरा के पास पहुंची ही थी कि गड्ढे में बाइक का पहिया आ गया। इससे प्रचारिका छिटककर सड़क पर गिर गईं।
इससे सिर में आई चोट के चलते आनन-फानन में उसे पति और स्थानीय लोग नयति हास्पिटल ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रचारिका की इच्छा के मुताबिक परिजनों ने पोस्टमार्टम गृह पर उनकी दोनों आंखें दान कर दीं। पूर्व चेयरमैन शिवशंकर वर्मा ने बताया कि गीता सेंटर स्कूल के माध्यम से प्रचारिका ऊं शांति संस्था के प्रचार और प्रसार में जुटी हुई थीं।