फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लखनऊ के बाद एटा डिपो में भी पकड़ा एमएसटी घोटाला

लखनऊ के बाद एटा डिपो में भी पकड़ा एमएसटी घोटाला

Tue, 11 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के बाद एटा डिपो में भी पकड़ा एमएसटी घोटाला

विज्ञापन
एटा। एटा डिपो में रोडवेज कर्मियों द्वारा किए गए एमएसटी घोटाले की परत मंडलीय टीम द्वारा खंगाले गए अभिलेखों में सामने आ गई। अधिकारियों सहित कर्मचारियों की गर्दन फंसने पर आनन-फानन में लाखों रुपये भी एटा डिपो में जमा भी कर दिए। अभी टीम द्वारा जांच की जा रही है। हालांकि अभी घोटाला और उजागर होने की संभावना जताई जा रही है।

एटा डिपो में बड़े पैमाने पर घोटालों की शिकायत शासन तक पहुंची। ऐसे में जांच के लिए मंडलीय कार्यालय (क्षेत्रीय) पर टीम गठित की गई। टीम ने एटा डिपो में एमएसटी बनाने के अभिलेखों को सबसे पहले अपने हाथ में लिया। इन अभिलेखों में बड़े स्तर पर घोटाला सामने आया है। इसकी भनक लगते ही घोटाले में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने आनन फानन में 1.36 लाख रुपये एटा डिपो के खाते में जमा करा दिए। अभी टीम द्वारा घोटाले की जांच की जा रही है
विज्ञापन


। एटा से पहले लखनऊ में एमएसटी घोटाला उजागर हो चुका है। इसमें बड़े-बड़े अधिकारियों की गर्दन फंस चुकी है। लखनऊ के बाद एटा में घोटाला उजागर होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। टीम में एकाउंट के जानकारों को शामिल किया गया है जो परत-दर-परत अभिलेख जांचने में जुटे हैं। टीम ने मंगलवार को भी डिपो के अभिलेखों को खंगाला। इसमें कुछ अभिलेख जांच टीम अपने साथ ले गई है। इस संबंध में एआरएम मदललाल ने कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
डिपो रिटर्न से हो चुका है घोटाला
एटा डिपो में डिपो रिटर्न से होने वाले घोटाले की गूंज शासन तक पहुंची थी। इसकी भी जांच के लिए मंडलीय एकाउंट विशेषज्ञों की टीम एटा डिपो भेजी गई थी। जांच में शुरूआती दौर में एमएसटी घोटाला उजागर हो गया। हालांकि डिपो रिटर्न के माध्यम से घोटाले की जांच जिला स्तर पर एडीएम प्रशासन धर्मेंद्र कुमार को भी मिल चुकी है। इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे पूर्व ही मंडलीय टीम ने एमएसटी घोटाले को उजागर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed