फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   निलंबित बाबू पर मेहरबान पालिका

निलंबित बाबू पर मेहरबान पालिका

Fri, 29 Jun 2018 10:59 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
निलंबित बाबू पर मेहरबान पालिका
निलंबित बाबू पर मेहरबान पालिका - फोटो : अमर उजाला
एटा। नगर पालिका एटा में खुलेआम शासनादेशों और नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। पालिका में निलंबन के बाद भी एक लिपिक कुर्सी पर जमा हुआ है। आलम यह है कि पालिकाध्यक्ष ने महज कागजों पर बाबू का निलंबन कर दिया है। गबन करने वाले बाबू पर पालिकाध्यक्ष और प्रशासन की मेहरबानी से साफ जाहिर है कि दाल में कुछ काला है।
विज्ञापन

पालिका में तैनात लिपिक निरंकार सिंह यादव को 19 जून को पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने गबन के आरोप के चलते निलंबित कर दिया था। मगर पालिका कार्यालय में लिपिक अब तक कुर्सी पर जमा है। बाबू से अब तक चार्ज नहीं छीन सका है। बता दें कि लिपिक निरंकार सिंह यादव के खिलाफ फर्जी मार्कशीट प्रकरण में जांच चल रही है। साथ ही प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग की शिकायत के बाद वेतन भी रोक दिया गया है, लेकिन निलंबन के बाद भी लिपिक से कुर्सी का मोह नहीं छूट रहा है। साथ ही पालिका के अधिकारी और प्रशासन लिपिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
अनुपम कामर्शियल कांपलेक्स मामले में उक्त लिपिक और पूर्व पालिकाध्यक्ष के खिलाफ अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। डीएम के आदेश के बाद भी पालिका और प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसडीएम अब तक नहीं रिलीव
शासन के आदेश के बाद एएसडीएम और प्रभारी ईओ रामदत्त राम को अब तक रिलीव नहीं किया जा सका है। पिछले दिनों मथुरा स्थानांतरण के बाद अब तक एएसडीएम ने जिले में कार्यभार नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed