{"_id":"5b13e6c64f1c1b254d8b47a8","slug":"51528030918-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के रोहित बने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लाइजन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के रोहित बने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लाइजन अधिकारी
Updated Sun, 03 Jun 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित बने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लाइजन अधिकारी
देहरादून में अफगानिस्तान के साथ हो रही तीन मैच की श्रंखला
अमर उजाला ब्यूरो
एटा।
शहर के दिनेश नगर निवासी क्रिकेटर रोहित चौहान बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लाइजन अधिकारी बनाए गए हैं। देहरादून में अफगानिस्तान और बाग्लादेश टीम के प्रस्तावित तीन मैच की सीरीज के लिए उनसे अनुबंध किया गया है।
सत्येंद्र सिंह चौहान के बड़े बेटे रोहित को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। डेढ़ दशक पूर्व वो देहरादून चले गए। वहां यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी हैं। फोन पर हुई बातचीत में रोहित ने अमर उजाला को बताया कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने देहरादून स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम को पांच साल के लिए होम ग्राउंड के रूप में लिया है। यहीं बांग्लादेश के साथ तीन टी 20 मैच खेले जा रहे हैं। इन मैच के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम का लाइजन अधिकारी नियुक्त किया है। तीन मैच की श्रंखला में तीन, पांच व सात जून को मैच होने हैं। रोहित के अनुसार वे मूलरूप से निधौलीकलां क्षेत्र के मरगाया निवासी हैं। वे दो वर्ष पूर्व एटा आए थे।